सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur ward councillor sanjay kejriwal resigns during municipal board meeting corruption allegations

Bihar News: बैठक के बीच वार्ड पार्षद ने दिया त्यागपत्र, बोले- नाकाम कहलाना मंजूर नहीं, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक के दौरान उस समय हलचल मच गई जब वार्ड संख्या 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने अचानक अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र महापौर को भेजा और इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी।

muzaffarpur ward councillor sanjay kejriwal resigns during municipal board meeting corruption allegations
बैठक के बीच वार्ड पार्षद ने दिया त्यागपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर नगर निगम में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड संख्या 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने अचानक अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र महापौर को संबोधित करते हुए भेजा है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। बैठक के बीच अचानक लिए गए इस फैसले से नगर निगम के पार्षद और अधिकारी हैरान रह गए। वार्ड पार्षद के इस कदम से पूरी बैठक में हलचल मच गई। महापौर, उप महापौर और अन्य पार्षद भी इस घटना से अचंभित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अपने त्यागपत्र में वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने नगर निगम की मौजूदा कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा है कि एक बोर्ड सदस्य के रूप में वह अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब बोर्ड की बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन ही नहीं होता और भ्रष्टाचार पर भी रोक नहीं लगती, तो ऐसे में पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने यह भी लिखा कि जिन समस्याओं को वह लगातार उठाते रहे हैं, उनकी अनदेखी की जा रही है।


पढ़ें: पूर्णिया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज: 485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस्तीफे में लिखी भावुक बात

वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने अपने त्यागपत्र के अंत में लिखा कि वह एक इंसान के तौर पर सत्य और असत्य का अंतर समझते हैं। उन्होंने कहा कि जिस बोर्ड के वह स्वयं सदस्य हैं, उसी में अगर उन्हें नाकाम सदस्य कहा जाए तो यह उन्हें स्वीकार नहीं है। वार्ड पार्षद के इस कदम के बाद मुजफ्फरपुर की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अब यह देखना होगा कि नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उनके त्यागपत्र को स्वीकार करते हैं या फिर उनके उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्रवाई करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed