{"_id":"69c12847031e58e0ab0daf24","slug":"sapna-kumari-nawada-bihar-intermediate-2026-science-rank-2-479-marks-success-story-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हौसलों की जीत! परचून दुकानदार की बेटी सपना बनी बिहार इंटर साइंस में टॉप-2, खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हौसलों की जीत! परचून दुकानदार की बेटी सपना बनी बिहार इंटर साइंस में टॉप-2, खुशी की लहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड की सपना कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में 479 अंक हासिल कर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली सपना के पिता परचून की छोटी दुकान चलाते हैं।
सपना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड की बेटी सपना कुमारी ने इंटर परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह नवादा जिले और कौआकोल प्रखंड के लिए गर्व की बात है कि सोमवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में स्थानीय छात्रा सपना कुमारी ने बड़ी सफलता हासिल की और पूरे बिहार में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
घर और गांव में खुशी का माहौल
सपना कुमारी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता और परिजनों ने मिठाई खिलाकर, बुके, डायरी और कलम भेंट कर उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने भी इस होनहार छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी सफलता
ग्रामीणों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम राज्य स्तर पर ऊंचा किया है। सपना की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। बताया जाता है कि सपना कुमारी ने विज्ञान संकाय में कुल 479 अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादे का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल
नावाडीह गांव में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले सुधीर चौरसिया और गृहिणी संजूला देवी की चार संतानों में सबसे छोटी बेटी सपना का सपना डॉक्टर बनने का है। सपना कुमारी ने इससे पहले मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया था। वहीं पकरीबरावां प्रखंड की श्रेया कुमारी ने कॉमर्स संकाय में चौथा स्थान हासिल किया है। प्लस टू पकरीबरावां की छात्रा श्रेया ने 474 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
Trending Videos