सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asia Cup Hockey 2025: Krishnan B Pathak completes 150 international matches, Hockey India congratulates

Asia Cup Hockey 2025: कृष्णन बी पाठक ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Aug 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Asia Cup Hockey: हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि कृष्णन भारतीय हॉकी के स्तंभों में से एक हैं। गोलकीपिंग बेहद चुनौतीपूर्ण भूमिका है और उन्होंने लगातार बड़े मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया है।
 

Asia Cup Hockey 2025: Krishnan B Pathak completes 150 international matches, Hockey India congratulates
कृष्णन बी पाठक को हॉकी इंडिया ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णन बी पाठक ने रविवार को अपने करियर का बड़ा माइलस्टोन छुआ। 28 वर्षीय पाठक ने हीरो मेंस एशिया कप राजगीर 2025 में जापान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत का 150वां बार प्रतिनिधित्व किया। इस खास उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा।

loader
Trending Videos

 
लखनऊ से राजगीर तक का सफर
पंजाब के कपूरथला से ताल्लुक रखने वाले कृष्णन पाठक ने पहली बार 2016 में सुर्खियां बटोरीं, जब वे लखनऊ में आयोजित एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने। इसके दो साल बाद उन्होंने जनवरी 2018 में जापान के खिलाफ फोर-नेशंस टूर्नामेंट से सीनियर टीम में डेब्यू किया। अपनी निरंतरता और तेज रिफ्लेक्सेस की बदौलत उन्होंने जल्द ही भारतीय गोलपोस्ट पर स्थायी जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत की ऐतिहासिक जीतों का हिस्सा
पाठक अब तक भारत की कई अहम उपलब्धियों में अहम कड़ी रहे हैं। वे 2018 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी (पाकिस्तान के साथ संयुक्त स्वर्ण), 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक और 2023 व 2024 में लगातार जीती गई एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने एफआईएच प्रो लीग 2020/21 और 2021/22, 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (रजत पदक) और एफआईएच ओडिशा वर्ल्ड कप 2023 में भी अपनी गोलकीपिंग का लोहा मनवाया।
 
पीआर श्रीजेश के बाद बने भरोसेमंद गोलकीपर
पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के संन्यास लेने के बाद पाठक भारतीय टीम के पहले-पसंद गोलकीपर बन गए। उनके अनुभव और स्थिर प्रदर्शन ने भारत की रक्षापंक्ति को मजबूती दी है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup Hockey 2025:चीन ने कजाकिस्तान को 13-1 से रौंदा, यूआनलिन लू की हैट्रिक से धमाका
 
कृष्णन बी पाठक को दो बार हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर (2019, 2022) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 2024 में उन्हें भारतीय खेलों के प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया।
 
पाठक का भावुक संदेश
अपने माइलस्टोन पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णन बी पाठक ने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास पल है। भारत का 150 बार प्रतिनिधित्व करना एक सपना था जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह माइलस्टोन मेरे लिए खास है क्योंकि यह इतने महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के दौरान आया है। मैं अपने कोचों, साथियों और हॉकी इंडिया का आभारी हूं। अब मेरा फोकस टीम की सफलता और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने पर है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup Hockey : चीन को हराना आसान था या जापान से जीतना टफ है? एक्सपर्ट आज भारत के मैच को लेकर क्या बता रहे
 
हॉकी इंडिया ने की प्रशंसा
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि कृष्णन भारतीय हॉकी के स्तंभों में से एक हैं। गोलकीपिंग बेहद चुनौतीपूर्ण भूमिका है और उन्होंने लगातार बड़े मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी यात्रा हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि हम कृष्णन की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। उनका समर्पण और धैर्य असाधारण है। 150 मैच पूरे करना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय हॉकी में उनके योगदान का प्रमाण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed