फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Bankipur Assembly Constituency NDA leaders campaigning with the BJP candidate Prashant Kishor Jan Suraaj

Bihar: भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहे एनडीए के दिग्गजों ने क्या दावा किया, PK ने किस पर बड़ा आरोप लगाया?

Sun, 19 Jul 2026 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। रविवार सुबह से भाजपा प्रत्याशी कई वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान किस दिग्गज ने क्या कहा? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Bihar Bankipur Assembly Constituency NDA leaders campaigning with the BJP candidate Prashant Kishor Jan Suraaj
बांकीपुर उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को महाजन संपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने हरिश्चंद्र नगर समेत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया कि बांकीपुर में एनडीए के पक्ष में मजबूत माहौल है और भाजपा उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करेंगे। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता विकास और संगठन की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें समर्थन देंगे।

विज्ञापन


मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को पूरी गंभीरता और चुनौती के रूप में लड़ती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मंडल, जिला और शक्ति केंद्र स्तर तक कार्यकर्ता लगातार चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर के बारे में मंत्री ने क्या कहा?
प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए मंत्री शैलेंद्र ने कहा कि जो लोग वर्षों तक खुद को चुनावी रणनीतिकार बताते रहे, उन्हें अब अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने का अवसर मिला है। उन्होंने दावा किया कि पिछली विधानसभा चुनाव में जन सुराज को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करती है, जबकि विपक्षी दलों की रणनीति अलग दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवेश मिश्रा और संजय सिंह ने क्या कहा?
वहीं, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि महाजन संपर्क अभियान के तहत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता स्वेच्छा से घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को जनता के बीच रखना है। जदयू विधान परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन की ताकत के दम पर चुनाव मैदान में उतरी है। उनके अनुसार इस चुनाव में विपक्ष के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी।

Bihar News: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के पास आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति, निगरानी की रेड में हुआ खुलासा

प्रशांत किशोर ने पलटवार कर क्या कहा?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान जन सुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में एक व्यक्ति के चुनाव मैदान में उतरने से पूरी भाजपा ऊपर से नीचे तक घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपना गढ़ बचाने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन इलाकों में पहले मंत्री और नेता वोट मांगने तक नहीं जाते थे, वहां अब सुबह-शाम प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की ताकत बताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और जिस तरह भाजपा ने अब तक लोगों को ठगा है, उसी तरह इस बार जनता भी उन्हें चुनाव में जवाब देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed