सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Khesari Lal Yadav wife Chanda Devi nomination gets stuck, RJD symbol Chapra,

Bihar Election: खेसारी लाल की पत्नी के नामांकन में फंसा पेंच, लालू ने छपरा से चुनाव लड़ने का दिया था सिंबल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Oct 2025 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बुलावे पर खेसारी लाल यादव मुंबई से पटना पहुंचे थे। उनकी पत्नी चंदा देवी को राष्ट्रीय जनता दल ने छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी दिया था। लेकिन, सारण जिले की मतदाता सूची में उनके नाम को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। 

Bihar Election: Khesari Lal Yadav wife Chanda Devi nomination gets stuck, RJD symbol Chapra,
खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की छपरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी चंदा देवी के नामांकन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके नामांकन को लेकर एक बड़ा पेंच फंस गया है। यह विवाद मतदाता सूची में चंदा देवी के नाम को लेकर उत्पन्न हुआ है। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान यह मामला सामने आया है, कि चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस कारण चंदा देवी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि चंदा देवी का मुंबई में मतदाता सूची में नाम है। क्योंकि वहां उनके नाम से फ्लैट और कई संपत्ति है। चंदा देवी मूल रूप से एकमा विधानसभा के धानाडीह गांव की निवासी हैं। यहां की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिल रहा है। 

Trending Videos


बीएलओ बोले- सत्यापन कर रहे हैं
हालांकि, धानाडीह गांव के बीएलओ का कहना है कि चंदा देवी के नाम की जांच की जा रही है। हमलोग उनके नाम का सत्यापन कर रहे हैं। जल्द ही पूरी बात सामने आ जाएगी। वहीं खेसारी के विरोधियों का कहना है कि राजद ने नामांकन सूची की जांच किए बिना ही चंदा देवी को टिकट दे दिया गया है। खेसारी लाल यादव का नाम मतदाता सूची में है। क्योंकि उन्होंने अपनी भाभी को पंचायत चुनाव में उतारा था। और, खुद इलेक्शन एजेंट बने थे। उन्होंने मतदाता भी किया था। लेकिन, उनकी पत्नी का नाम महाराष्ट्र राज्य की मतदाता सूची में होने की बात सामने आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




राजद ने खेसारी को टिकट देने के लिए पटना बुलाया था
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुद उनकी पत्नी चंदा देवी को सिंबल दिया था। चंदा देवी तेज प्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या राय की चचेरी बन भी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने डॉ. सीएन गुप्ता ने राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस बार राजद के सामने भाजपा ने छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed