सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Home Minister Amit Shah visit to review the security of Seemanchal border patna bihar

Bihar News: बिहार आ रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, करेंगे हाई-लेवल मीटिंग; सीमा पर लगी सुरक्षा का भी लेंगे जायजा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से पहले फील्डिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि चुनाव बंगाल में जरुर है, लेकिन जायजा बिहार और बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जाना शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं।

Bihar News : Home Minister Amit Shah visit to review the security of  Seemanchal border patna bihar
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वह भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री बुधवार शाम लगभग 4 बजे पूर्णिया हवाई अड्डा पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से किशनगंज जाएंगे। फिर  किशनगंज समाहरणालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बुधवार की रात वह किशनगंज में ही विश्राम करेंगे।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विधानसभा में सीएम नीतीश ने विपक्ष से कहा- फालतू बात मत करिए, सब दिन रहेगी हमारी सरकार; यह सवाल भी पूछा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है कार्यक्रम
अमित शाह गुरुवार को अररिया पहुंचेंगे, जहां वह लेटी सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वह समाहरणालय में भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। शाम को वह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा करेंगे और तत्पश्चात वापस पूर्णिया लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed