फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari resigns from the party; Lalu Prasad, Tejashwi Yadav.

Bihar News: चुनावी सरगर्मी के बीच लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने क्यों छोड़ा राजद

Thu, 16 Jul 2026 08:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

RJD Party: बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपनी जीत का दावा कर रही है। इस बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई वर्षों देश भर में राजद के लिए आवाज उठा रहे वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने आज पार्टी छोड़ दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Bihar News: RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari resigns from the party; Lalu Prasad, Tejashwi Yadav.
मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ दी लालू प्रसाद की पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरोप घूम रहे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के लिए एक बुरी खबर है। राजद के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार शाम को उन्होंने इस्तीफा की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे माहौल में सम्मान के साथ काम करना संभव नहीं रह गया था मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए अब पार्टी में सम्मानजनक स्थान नहीं बचा है।

विज्ञापन


'अपनी शिकायतें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक भी पहुंचाईं'
मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी शिकायतें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक भी पहुंचाईं, लेकिन वहां से भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लगातार अपमानित होकर राजनीति नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पार्टी के कठिन दौर में भी पूरी निष्ठा के साथ काम किया और हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया।

विज्ञापन


'नेतृत्व तक वास्तविक कार्यकर्ताओं की बात नहीं पहुंच पा रही'
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वर्ष 2014 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें मीडिया प्रभारी और पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पार्टी के भीतर कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जिन्होंने संगठन को अंदर से कमजोर कर दिया है। उनके अनुसार, ऐसे लोगों से घिरे होने के कारण पार्टी नेतृत्व तक वास्तविक कार्यकर्ताओं की बात नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed