सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Delivery message arrived without gas delivered gas vendors done black marketing online Gas Booking patna bihar

Gas Booking : बिना गैस दिए ही डिलीवरी का आया मैसेज, वेंडर कैसे कर रहे हैं खेल; देखिये अमर उजाला की पड़ताल

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 12 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : ग्राहक के मोबाइल पर एक मैसेज आया। फिर दूसरा मैसेज आया फीडबैक देने का। ग्राहक ने ख़ुशी में तुरंत फीडबैक भी दे दिया। ख़ुशी थी कि जंग जीत गए यानी अब दिल को सुकून मिल गया कि अब गैस मेरे घर पर आ रहा है, लेकिन यह क्या? यह तो खेल हो गया।

Delivery message arrived without gas delivered gas vendors done black marketing online Gas Booking patna bihar
अमर उजाला की पड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना में घरेलू रसोई गैस की किल्लत से आम आदमी परेशान है। हालांकि एजेंसी का कहना है कि सर्वर ख़राब है, इस वजह से ग्राहक ऑनलाइन नंबर नहीं लगा पा रहे हैं। लेकिन 'अमर उजाला' को आज एजेंसी के पास एक झोल नजर आया। पड़ताल की तो मामला खुल गया। यह मामला आपूर्ति की कमी से ज्यादा कुप्रबंधन और कालाबाजारी की ओर इशारा कर रही थी।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'गैस नहीं है, डिप्टी सीएम के आदमी आए तो बचे चार सिलेंडर ले गए'- LPG एजेंसी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राहक का कहना है कि मैंने ऑनलाइन बुकिंग किया। ओटीपी भी आया। लेकिन साथ ही एक मैसेज भी आया कि आपका गैस आपके घर तक पहुंच गया। अब आप फीडबैक भी दे दीजिए। ग्राहक ने ख़ुशी से अभिभूत होकर बिना देर किए फीडबैक भी दे दिया और फिर उस पल का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे, जिस पल में उनके घर गैस सिलिंडर आने वाला था। दो दिनों तक इंतजार किया, लेकिन वेंडर नहीं आया। इस बीच ग्राहक ने अपने वेंडर को एक दो नहीं बल्कि कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। तब इस बात को समझने के लिए ग्राहक गैस एजेंसी पहुँच गए।
यह खबर भी पढ़ें-Gas Booking : गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक का सच, उहापोह की बनी है स्थिति; नंबर लगाने में हो रही दिक्कत

 ग्राहक जब गैस एजेंसी पहुंचे तो उनको पता चला कि उन्हें गैस मिल चुका है। फिर 'अमर उजाला' ने इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। गैस एजेंसी से इस संबंध में पूछताछ की तो एजेंसी को लगा कि एजेंसी और वेंडर की कहानी अब मीडिया में आ जाएगी तो फिर बहुत बदनामी होगी। लिहाजा एजेंसी कर्मी ने शुक्रवार को ग्राहक को आने के लिए कहा और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि कल ट्रक आएगा तो आपको गैस मिल जाएगा। 


पटना पुलिस कर रही कार्रवाई 
अब इस मामले पर पटना पुलिस का भी बयान सामने आया है। पटना पुलिस का कहना है कि एलपीजी गैस के ब्लैकमार्केटिंग एवं अन्य अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आज कुल 4 प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें पटना सदर अनुमंडल में 2 प्राथमिकी तथा दानापुर अनुमंडल में 2 प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये सभी प्राथमिकी एलपीजी घरेलू गैस के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज की गई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed