फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants-shot-two-youth-in-front-of-former-Chief-Minister-house

Bihar: नीतीश कुमार का घर, सामने थाना, फिर भी दो युवकों को गोली मार दी गोली; पटना रेफर

Wed, 29 Jul 2026 10:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बख्तियारपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बख्तियारपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 10:22 PM IST
सार

पटना के बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास और थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने गंगा आरती से लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी। दोनों घायलों को पहले सीएचसी बख्तियारपुर और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

विज्ञापन
Miscreants-shot-two-youth-in-front-of-former-Chief-Minister-house
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के सामने वाली सड़क पर और बख्तियारपुर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल दोनों युवकों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बख्तियारपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

गंगा आरती से लौटते समय बदमाशों ने किया हमला

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गंगा किनारे सीढ़ी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक को पीठ में, दूसरे को पेट में लगी गोली

फायरिंग में एक युवक के पीठ में जबकि दूसरे के पेट में गोली लगी। गोली लगने के बावजूद दोनों युवक किसी तरह अपनी बाइक छोड़कर भागते हुए सीएचसी बख्तियारपुर पहुंचे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की हुई पहचान

घायल दोनों युवकों की पहचान बख्तियारपुर के देदौर गांव निवासी विशाल कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विधायक बोले- दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह ने बताया कि वह एक निमंत्रण कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी उन्हें दो युवकों को गोली मारने की सूचना मिली। इसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, लेकिन यह घटना निश्चित रूप से गंभीर है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और जो भी इस वारदात में शामिल होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका

मामले को लेकर बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed