फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari joins BJP; Bankipur by-election; Bihar election news

Bihar: राजद के वर्षों पुराने चेहरे ने भगवा रंग अपनाया; प्रदेश प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी अब भाजपा में

Fri, 24 Jul 2026 05:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jul 2026 05:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से कई नेताओं के आने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari joins BJP; Bankipur by-election; Bihar election news
भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजयतिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सनातन सेवक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार अशोक समेत राजद और जन सुराज के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय तिवारी लंबे समय से सक्रिय और प्रभावशाली प्रवक्ता रहे हैं। उनके भाजपा में आने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। सरावगी ने दावा किया कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और इसी कारण विपक्षी दलों के नेता भी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने क्या कहा?

वहीं, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मृत्युंजय तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उन्हें जानते हैं और सार्वजनिक जीवन में उनकी अलग पहचान रही है। उन्होंने कहा कि तिवारी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों के करीब रहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। समारोह में भाजपा नेताओं ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed