सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas district administration arrangements failed during nitish kumar samriddhi yatra, bihar news

Bihar: समृद्धि यात्रा में अव्यवस्था की तस्वीर, सीएम की सभा में हंगामा, महिलाओं को झेलनी पड़ी परेशानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

सासाराम के डेहरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया। महिलाओं और आम जनता को बैठने के लिए कुर्सियों की भारी कमी, पीने के पानी का अभाव और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ी।

rohtas district administration arrangements failed during nitish kumar samriddhi yatra, bihar news
पंडाल में बैठने के लिए कुर्सियां ले जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी में आयोजित जनसभा में प्रशासनिक बदइंतजामी की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। रोहतास जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण दूर-दराज से आए लोगों, खासकर महिलाओं को बैठने और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, कई महिलाओं ने अपने सामान चोरी होने का भी आरोप लगाया है।
Trending Videos


कुर्सियों के लिए जद्दोजहद, महिलाएं खुद ढोती दिखीं कुर्सियां

जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन पंडाल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। स्थिति ऐसी हो गई कि कई महिलाओं को कार्यक्रम स्थल के बाहर से खुद कुर्सियां उठाकर अंदर लानी पड़ी। कुर्सियों के लिए मची होड़ ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए तरसते रहे लोग

कार्यक्रम में सिर्फ बैठने की ही नहीं, बल्कि पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिला। चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच लोगों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे लोग घंटों प्यासे बैठे रहे, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

कई महिलाओं के सामान चोरी होने का आरोप

जनसभा के दौरान कई महिलाओं ने अपने सामान चोरी होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के नाम पर उनके हैंड पर्स और छोटे बैग प्रवेश द्वार पर ही जमा करवा लिए थे। लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे अपना सामान लेने पहुंचीं, तो उनके बैग और पर्स गायब मिले। महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके कीमती सामान और नकदी चोरी हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed