सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia: Sub-Divisional Hospital In-charge Sparks Row After Video of Drunken Dance with Woman Goes Viral

Bihar News: सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच पूर्णिया जिले से एक विवादित मामला सामने आया है। बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Purnia: Sub-Divisional Hospital In-charge Sparks Row After Video of Drunken Dance with Woman Goes Viral
जाम छलकाते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों से उच्च नैतिक आचरण की उम्मीद की जाती है। इसी बीच पूर्णिया जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर एक महिला के साथ जाम छलकाते और आपत्तिजनक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos


होली के दिन का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में डॉ. प्रिंस कुमार सुमन एक बंद कमरे में एक महिला के साथ “पीले पीले ओ मोरे जानी” गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में एक ग्लास भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उस ग्लास में शराब यानी वाइन है। वीडियो में डॉक्टर के डांस और उनके अंदाज को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने दी अपनी सफाई

मामला बढ़ता देख डॉ. प्रिंस कुमार सुमन ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में उनके साथ दिख रही महिला उनकी साली है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उनके हाथ में मौजूद ग्लास में क्या था, इस बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

प्रशासन ने कहा, मामले की जानकारी ली जाएगी

जब इस मामले में बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण उन्हें अभी इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जांच कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का ऐसा व्यवहार सही नहीं है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कराई जाए। साथ ही बिहार के शराबबंदी कानून के उल्लंघन की भी जांच की जाए और अगर आरोप सही पाए जाएं तो डॉक्टर को तुरंत पद से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed