फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ₹95,000 in a Polythene Bag, Viral Video Puts Katihar Revenue Staff Under Scanner

Bihar: कटिहार में पॉलीथिन बैग में ₹95 हजार लेने का वीडियो वायरल, हरकत में आया प्रशासन; डीएम ने बैठाई जांच

Sun, 26 Jul 2026 04:12 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 04:12 PM IST
सार

कटिहार में राजस्व कर्मचारी का कथित तौर पर पॉलीथिन बैग में ₹95 हजार लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
₹95,000 in a Polythene Bag, Viral Video Puts Katihar Revenue Staff Under Scanner
जिला कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है, लेकिन कटिहार से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में बारसोई अंचल के बलतर पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रविकांत रंजन एक व्यक्ति से पॉलीथिन कैरी बैग में पैक 95 हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविकांत रंजन पिछले दो वर्षों से अधिक समय से बलतर पंचायत में कार्यरत हैं। आरोप है कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) समेत अन्य राजस्व संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम की मांग की जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसकी व्यापक चर्चा है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकारी कार्यालयों में काम कराने आने वाले लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और संबंधित कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डीएम ने कहा कि कटिहार जिला प्रशासन पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करता रहा है और दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने दोहराया कि बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है और किसी भी शिकायत या वायरल वीडियो को हल्के में नहीं लिया जाएगा। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं और इस मामले में किसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed