सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samrat government failed vacated Rabdi devi residence lalu yadav shift Kautilya Nagar patna bihar rjd party

Bungalow War : खुली चुनौती के बाद भी सरकार नहीं खाली करा पाई राबड़ी आवास, कौटिल्य नगर में गृह प्रवेश कब?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 16 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव के बाद नई सरकार बनते ही राबड़ी आवास की चर्चा तेज हो गई। लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा महुआबाग की हुई, जहां लालू प्रसाद खुद अपनी नई हवेली बनवा रहे हैं। राबड़ी आवास के खाली कराने की चर्चा के साथ कौटिल्य नगर फिर से चर्चा में है।

Samrat government failed vacated Rabdi devi residence lalu yadav shift Kautilya Nagar patna bihar rjd party
पूर्व सीएम राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की सियासत में इन दिनों आवास को लेकर सियासी तापमान अपने चरम पर है। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कराने पर अड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ लालू परिवार ने इस पूरे मुद्दे को अपनी प्रतिष्ठा और राजनीतिक अस्मिता का सवाल बना दिया है। इस तीखे टकराव के बीच एक बड़ी खबर यह भी है कि पटना के कौटिल्य नगर में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निजी बंगले का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे जल्द ही लालू-राबड़ी का नया आशियाना बनाया जा सकता है।



अब तक नहीं खाली हुआ बंगला 
भवन निर्माण विभाग ने पत्र जारी किया था, जिसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली कर उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित नए आवास में स्थानांतरित होना था। सरकार और विभाग द्वारा दी गई तय समयसीमा भी बीत चुकी है, लेकिन लालू परिवार ने अभी तक बंगला खाली नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 14 सीनियर अधिकारी बने IAS; अधिसूचना जारी
विज्ञापन


राबड़ी देवी कड़े रुख पर हुआ था रिएक्शन
दिल्ली से लौटने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों के सवाल पर तल्खी से जवाब देते हुए सम्राट सरकार को चुनौती दे दी थी। उन्होंने कहा था कि सम्राट चाहें तो अपनी फौज को बुलाकर आवास खाली करा लें। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार में दम है, तो वह पुलिस फोर्स भेजकर हमसे बंगला खाली कराकर दिखाए। उनके इस बयान के दो घंटे के अंदर डीएसपी डॉ अन्नू राबड़ी आवास पहुंची और राबड़ी देवी से मिलकर उन्हें आवास बदलने की बात कही। इस गतिरोध पर बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए राबड़ी देवी ने सरकार को खुली चुनौती दे दी है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम को तेजस्वी यादव ने पत्र लिख की CBI जांच की मांग, पुलिस पर भी उठाए सवाल; सोशल मीडिया पर भी गरजे

संकट को काटने के लिए किया गया यह काम 
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली नहीं की। भवन निर्माण विभाग के द्वारा जारी की गई तिथि भी समाप्त हो गई। अब आज यह चर्चा होने लगे कि सरकार अब कानूनी तरीके से राबड़ी हाउस खाली कराएगी। इसलिए पूर्व सीएम ने भवन निर्माण विभाग को एक पत्र भेजा है, जिसमें यह कहा गया कि लालू जी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी तबीयत ख़राब है और वह जैसे ही स्वस्थ हो जाएंगे, हमलोग यहां से चले जाएंगे। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि 39 हार्डिंग आवास में अभी भी कई काम बचे हुए हैं, जिसे पूरा होने के बाद ही वह राबड़ी आवास खाली करेंगी। 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा लौटाई, कहा- मेरे साथ कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार

कौटिल्य नगर के भव्य बंगला में कब होगा गृह प्रवेश?
इस सियासी रस्साकशी के बीच, लालू परिवार अपने नए निजी ठिकाने को अंतिम रूप देने में जुटा है। पटना के कौटिल्य नगर में बन रहे लालू प्रसाद यादव के इस नए आलीशान बंगले की चर्चाएं अब आम हो चुकी हैं। यह नया आवास एक दो मंजिला भव्य निजी बंगला है। इसमें विशाल कमरों के साथ-साथ आधुनिक सुख-सुविधाएं, एक बड़ा पूजा स्थल, स्टाफ क्वार्टर और हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि मलमास समाप्त होते ही लालू परिवार इस नए घर में गृह प्रवेश कर सकता है। हालांकि बताया जाता है कि 10 सर्कुलर रोड से कुछ जरूरी सामान भी धीरे-धीरे इस नए आवास में भेजा जाने लगा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: फैजल खान और रौशन आनंद के विवाद के बीच तीसरा कौन, दोनों की लड़ाई से किसको फायदा? जानें सबकुछ

 नंदकिशोर राम को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर रोड
जिस 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली कराने के लिए इतना बवाल मचा है, सरकार उसे पहले ही पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम के नाम आवंटित कर चुकी है। नए मंत्री को आवास अलॉट होने के बाद अब सरकार पर भी इसे खाली कराने का प्रशासनिक दबाव बढ़ गया है। हालांकि  पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड से पहले हार्डिंग रोड़ 21 दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed