सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   senior officer appointed as IAS officers transfer news job posting and transfer patna Bihar news

Bihar : भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 14 सीनियर अधिकारी बने IAS; अधिसूचना जारी

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 16 Jun 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

 Bihar : बिहार सरकार ने 14 अधिकारियों को आईएएस का तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

senior officer appointed as IAS officers transfer news job posting and transfer patna Bihar news
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर में प्रोन्नत किया गया है। इन सभी अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के आधार पर आईएएस कैडर आवंटित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जिन 14 अधिकारियों को आईएएस का तोहफा मिला है उनमें मृणायक दास, मनोरंजन कुमार, विकास कुमार, डॉ. गगन, अंजनी कुमार, मो. इजतबा हुसैन, रजनीश कुमार,  विधु भूषण चौधरी, मो. वसीम अहमद, कृत्यानंद रंजन, मो. राशिद आलम,  इबरार अहमद खां, मनोज कुमार और हेमंत कुमार सिंह शामिल हैं। 


यह खबर भी पढ़ें-Bungalow War : खुली चुनौती के बाद भी सरकार नहीं खाली करा पाई राबड़ी आवास, कौटिल्य नगर में गृह प्रवेश कब?
विज्ञापन
विज्ञापन


मृणायक दास 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में  बिहार सरकार में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव पद पर पदस्थापित हैं।  मनोरंजन कुमार 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर पदस्थापित हैं। विकास कुमार 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। वह बिहार युवा आयोग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभल रहे हैं।  
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम को तेजस्वी यादव ने पत्र लिख की CBI जांच की मांग, पुलिस पर भी उठाए सवाल; सोशल मीडिया पर भी गरजे


डॉ. गगन 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो बिहार राज्य भंडार निगम, पटना के प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थापित हैं। अंजनी कुमार 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में पूर्णिया में जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभल रहे हैं। मो. इजतबा हुसैन 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में पटना में वित्त विभाग के सांस्थिक वित्त शाखा के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे हैं।  रजनीश कुमार 2018 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे हैं। विधु भूषण चौधरी 2016 बैच के अधिकारी हैं, जो सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग पटना के संयुक्त सचिव पद पर पदस्थापित हैं। 

 मो. वसीम अहमद 2017 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग में  विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। कृत्यानंद रंजन 2017 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव हैं। मो. राशिद आलम 2017 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में पटना में जिला पंचायती राज पदाधिकारी हैं। इबरार अहमद खां 2017 बैच के अधिकारी हैं जो पटना में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक हैं। मनोज कुमार 2017 बैच के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे हैं। हेमंत कुमार सिंह 2017 बैच के अधिकारी हैं, जो अभी  युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना  के अपर सचिव हैं।  

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed