सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Cabinet Minister mangal pandey third time bihar health minister siwan

Mangal Pandey Minister: मंगल पांडेय ने लगातार तीसरी बार ली मंत्री पद की शपथ, कद हुआ और मजबूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के वरिष्ठ भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक मंगल पांडेय ने बिहार कैबिनेट में लगातार तीसरी बार मंत्री के रूप में शपथ ली। 2025 का विधानसभा चुनाव उनकी पहली चुनावी परीक्षा था, जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की।

Bihar Cabinet Minister mangal pandey third time bihar health minister siwan
मंत्री मंगल पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ एनडीए गठबंधन के 20 से अधिक मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रही भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीवान सदर से नवनिर्वाचित विधायक मंगल पांडेय की, जिन्होंने लगातार तीसरी बार मंत्री के रूप में शपथ ली।
Trending Videos


चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कई सभाओं में कहा था कि सीवान को हमने बना-बनाया मंत्री दिया है। आज यह वादा पूरा हुआ। मंगल पांडेय ने 29 जुलाई 2017 से 9 अगस्त 2022 तक उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पहला कार्यकाल पूरा किया। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक दूसरा कार्यकाल रहा। फरवरी 2025 में उन्होंने कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला। 20 नवंबर 2025 से लगातार तीसरी बार उन्हें स्वास्थ्य मंत्री पद की शपथ दी गई। इस दौरान बिहार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या आठ से बढ़कर 22 हो चुकी है, 35 हजार से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भर्ती किए गए और कोरोना काल में उनके बेहतर प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप, जांच की मांग से सियासी गर्मी बढ़ी

दिलचस्प बात यह है कि 35 साल के लंबे राजनीतिक करियर में मंगल पांडेय ने कभी प्रत्यक्ष चुनाव नहीं लड़ा था। 2025 का विधानसभा चुनाव उनकी पहली चुनावी परीक्षा थी, जिसमें उन्होंने सीवान सदर सीट से भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। पहली बार विधायक बनते ही तीसरी बार मंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया। मंगल पांडेय का राजनीतिक सफर संघ से शुरू होकर राजभवन तक का रहा है। उनका जन्म 1972 में भिरगू बलिया (सीवान) में हुआ। 1987 में उन्होंने ABVP से छात्र राजनीति शुरू की। 2000 में वे बिहार भाजयुमो अध्यक्ष बने। 2013 से 2017 तक बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2012, 2018 और 2024 में तीन बार विधान परिषद सदस्य रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed