सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Elderly man murdered in Saran over land grab dispute accused husband absconding wife arrested

Bihar: धारदार हथियार से हमला, जमीन हड़पने के विवाद में वृद्ध की हत्या, आरोपी पति फरार; पत्नी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण जिले के कवलपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 62 वर्षीय कंचन सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक दंपती पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति की तलाश जारी है।

Elderly man murdered in Saran over land grab dispute accused husband absconding wife arrested
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कवलपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध की निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। संबंधित थाने की पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी पति-पत्नी में से पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

Trending Videos


कंचन सिंह के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी 62 वर्षीय कंचन सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम गांव में अचानक मारपीट की सूचना डायल-112 को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कंचन सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मृतक के पुत्र जय प्रकाश सिंह ने मशरक थाना में आवेदन देकर गांव के ही धर्मेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नी काजल सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दोनों पति-पत्नी ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर उनके पिता की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।

शिक्षक बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
जय प्रकाश सिंह ने बताया कि वह अमनौर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कुवारी में शिक्षक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र सिंह दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उनकी जमीन हड़पना चाहता था। इसको लेकर पूर्व में भी जानलेवा हमला किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में स्कूल से घर लौटे मासूम की आग में जिंदा जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा परिवार का चिराग

पत्नी गिरफ्तार, पति की तलाश जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काजल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed