{"_id":"691eab6e227c88c6160c543f","slug":"jharia-murder-prem-kumar-fulwaria-village-rjd-sunil-rai-double-murder-1999-triple-shooting-saran-dhanbad-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त प्रेम कुमार झरिया में मारा गया, 1999 में मृतक के चाचाओं की भी हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त प्रेम कुमार झरिया में मारा गया, 1999 में मृतक के चाचाओं की भी हुई थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी और राजद नेता सुनील राय के पुत्र प्रेम कुमार की झारखंड के झरिया में तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
झरिया में प्रेम कुमार की हत्या से फुलवरिया में सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी राजद नेता सुनील राय के पुत्र प्रेम कुमार की झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत झरिया में मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने नज़दीक से सिर में गोली दागी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिता सुनील राय, माता मंजू देवी, बहन रूबी देवी, सोनी देवी और अन्य परिजनों के रोने-बिलखने से घर का माहौल गमगीन हो उठा। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रिंस कुमार इन दिनों जेल में बंद है। राजद से परिवार की गहरी राजनीतिक पकड़ के कारण गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Trending Videos
बताया जाता है कि मृतक प्रेम कुमार 02 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के बाद विजय दशमी के दिन भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक पर कार सवार राहुल पांडेय और उसके चालक की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त था। पिता सुनील राय झारखंड के धनबाद में ट्रक से गिट्टी सप्लाई का व्यवसाय करते हैं, जहां प्रेम कुमार भी रहकर काम में हाथ बंटाता था। मृतक पर मकेर और भेल्दी थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें मकेर थाना कांड संख्या 123/23, 256/24, 261/24 और भेल्दी थाना कांड संख्या 258/25 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan: SIR कार्य के तनाव ने छीन ली जिंदगी, हार्ट अटैक से BLO की मौत; परिजन बोले- अधिकारी बना रहे थे दबाव
परिजनों के मुताबिक, वर्ष 1999 में भेल्दी पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के दौरान प्रेम कुमार के तीन चाचा— राम बाबू राय, श्याम बाबू राय और लाल बाबू राय की अंधाधुंध फायरिंग में हत्या कर दी गई थी। उस घटना में पिता सुनील राय किसी तरह जान बचाने में सफल रहे थे। चारों एक साथ दो मोटरसाइकिलों से छपरा जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई थी। करीब 26 साल बाद एक बार फिर इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।