सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firing during wedding procession in Siwan Bihar bride maternal uncle seriously injured

Bihar News: सीवान में बारात के दौरान फायरिंग, दूल्हे के मामा गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सीवान के दरौदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बारात में पहुंचे चार लोगों द्वारा मारपीट के बाद फायरिंग कर दी गई, जिसमें  दूल्हे के मामा सीदेश्वर भारती को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Firing during wedding procession in Siwan Bihar bride maternal uncle seriously injured
गोली लगने से घायल दुल्हन के मामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के दरौदा थाना क्षेत्र में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में दूल्हे के मामा सीदेश्वर भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Trending Videos


कार से पहुंचे लोगों ने की फायरिंग
घटना दरौदा थाना क्षेत्र के रुकूंदीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बारात में सभी लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान क्रेटा कार से चार लोग वहां पहुंचे और बारात में शामिल हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने में घायल हुए मामा
बताया जा रहा है कि जब दूल्हे के मामा सीदेश्वर भारती बीच-बचाव करने पहुंचे, तो इसी दौरान फायरिंग हुई और एक गोली उनके पेट में लग गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
घायल सीदेश्वर भारती सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव के निवासी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम नीतीश ने विपक्ष से कहा- फालतू बात मत करिए, सब दिन रहेगी हमारी सरकार; यह सवाल भी पूछा

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संबंधित व्यक्तियों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed