सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youths raised objectionable slogans in front of mosque in saran bihar DM and SSP took charge of situation

Bihar: मस्जिद के सामने युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, डीएम और SSP ने मामला संभाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में मस्जिद के सामने नारेबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि  जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

Youths raised objectionable slogans in front of mosque in saran bihar DM and SSP took charge of situation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोझी बुजुर्ग गांव में दो पक्षों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) निधि राज, डीएसपी नरेश पासवान और स्थानीय थाने की पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

Trending Videos


मौके पर पहुंचे जिले के आला अफसर
घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के ग्रामीण एसपी संजय कुमार भी पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लाने में जुट गए। प्रशासन की तत्परता के कारण घटना के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। वर्तमान में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात पोझी कपूर गांव से कुछ युवक झुंड में शादी का भोजन लेने जा रहे थे। इस दौरान मस्जिद के पास युवकों ने तेज आवाज में नारा लगाया। नारा लगाने को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
 
जनप्रतिनिधियों ने कराया समझौता
मंगलवार की देर शाम तक पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहे। लंबे समय तक चलने वाली तनातनी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर समझौता कराया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मामले को तूल देने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दाहा नदी पुल पर खुलेआम मांस बिक्री से बढ़ी गंदगी, श्रद्धालुओं में आक्रोश; कार्रवाई की मांग

गांव में पुलिस की तैनाती
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल भ्रमण कर बताया कि मढ़ौरा के पोझी बुजुर्ग में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया। एहतियात के तौर पर उक्त गांव में पुलिस और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed