सब्सक्राइब करें

मधुमक्खियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य, शायद ही जानते होंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts about honey bees that you should know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मधुमक्खी तो आपने देखी ही होगी। वैसे तो इनके बारे में कई तरह की बातें प्रचलित हैं। जैसे कि ये सिर्फ पीले और काले रंग की होती हैं, इनकी एक ही प्रजाति होती है, जो शहद बनाती हैं, इनका डंक बहुत जहरीला होता है। लेकिन ये सारी बातें पूरी तरह से सच नहीं है। आइए जानते हैं मधुमक्खियों के बारे में कुछ खास और रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि ये तो हम जानते ही नहीं थे। 

Trending Videos
Interesting facts about honey bees that you should know
मधुमक्खियां - फोटो : Social media

आपको जानकर हैरानी होगी कि मधुमक्खियों की 20 हजार से ज्यादा प्रजातियां इस धरती पर मौजूद हैं, जिनमें घरों में अक्सर दिखने वाली मक्खी भी शामिल है। हालांकि इनमें शहद बनाने वाली मधुमक्खी सबसे ज्यादा प्रचलित है। आपको शायद ही ये बात पता हो कि मधुमक्खियों की कुछ ही प्रजातियां शहद बनाना जानती हैं। इनमें सबसे बेहतरीन यूरोपीय हनी-बी को माना जाता है। दक्षिण एशिया में मधुमक्खियों की करीब छह ऐसी प्रजातियां हैं, जो शहद बनाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about honey bees that you should know
मधुमक्खियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : File photo

भारत में पाई जाने वाली भुनगा या डम्भर मधुमक्खी आकार में सबसे छोटी होती है और यह सबसे कम शहद बनाने वाली मधुमक्खी भी है। इनके शहद का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है, लेकिन आयुर्वेद में ये शहद सबसे उत्तम माना जाता है। इनकी खासियत है कि ये जड़ी बूटियों के उन नन्हें फूलों से भी पराग इकट्ठा कर लेती हैं, जहां तक बाकी मधुमक्खियां पहुंच भी नहीं पातीं। इनका वैज्ञानिक नाम 'एपिस मेलीपोना' है। 

Interesting facts about honey bees that you should know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

आपको जानकर हैरानी होगी कि मक्खियों की ज्यादातर प्रजातियां डंक नहीं मारती हैं, केवल मधुमक्खी ही ऐसा कर सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नर मधुमक्खी कभी डंक नहीं मारती। ऐसा सिर्फ मादा मधुमक्खी ही कर सकती है। 

विज्ञापन
Interesting facts about honey bees that you should know
एगापोस्टेमोन स्पेलेंडेंस - फोटो : Social media

मधुमक्खी या मक्खी सिर्फ काले और पीले रंग की ही नहीं होती है बल्कि ये हरे और नीले रंग की भी होती हैं। उत्तर अमेरिका में पाई जाने वाली एगापोस्टेमोन स्पेलेंडेंस नाम की मक्खी हरे और नीले रंग की होती हैं जबकि यही पर पाई जाने वाली वैली कारपेंटर बी (जाइलोकोपा वारिपुंक्टा) काली और पीली दोनों रंग की होती है। इसमें मादा मक्खी काली होती है जबकि नर मक्खी पीली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed