Planetary Parade 2026: आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, बेहद कम नजर आती है ये घटना, जानिए कब और कैसे देखें
Planetary Parade 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक दिन बेहद खास है। दरअसल, इस दौरान सौरमंडल के कुछ ग्रह एक सीध में नजर आएंगे।
विस्तार
Planetary Parade 2026: अतंरिक्ष में अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। अगर आपको भी ऐसी घटनाओं में दिलचस्पी है, तो आपके लिए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक का दिन बेहद खास है। आज आपको आसमान में ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। सौरमंडल के बड़े-बड़े ग्रह एक सीध में आएंगे। सबसे खास बात यह है कि आसमान में आप भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं कब, कैसे और कहां इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं। इस घटना प्लैनेटरी अलाइनमेंट (ग्रहों की परेड कहा जाता है।
एक सीध में कौन-कौन से ग्रह आएंगे नजर?
यह अद्भुत नजारा दुनिया के कई देशों में नजर आएगा। बुध, मंगल, शनि और नेपच्यून एक सीधी लाइन में आएंगे। खगोलविदों के मुताबिक, इन अद्भुत नजारे को 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक देखा जा सकता है, लेकिन 18 से 20 अप्रैल के बीच ग्रहों की यह परेड अपने चरम पर होगी। भारत में ग्रहों की परेड सुबह 5:00 बजे से 5:45 बजे के बीच दिखाई देगी। अगर आप सूर्योदय के पहले इस देखते हैं, तो बिल्कुल साफ दिखाई देगा। आप पूर्व दिशा की तरफ सूर्योदय के पहले देखें। आप ऐसी जगह से देखें, जहां से आसमान बिल्कुल साफ नजर आए और शहर की रोशनी की चमक न हो।
क्या है प्लैनेटरी अलाइनमेंट?
अब सवाल यह है कि क्या सच में ग्रह एक सीधी लाइन में आते हैं? तो आपको बता दें कि यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन है। ग्रह सूर्य के चारों ओर अलग-अलग कक्षाओं में घूमते हैं, लेकिन जब पृथ्वी देखते हैं, तो एक लाइन में दिखाई हैं। सच्चाई यह है कि वो एक सीधी लाइन में नहीं होते, बल्कि आसमान में फैले हुए नजर आते हैं।
Interesting Facts: क्यों हर लड़ाकू विमान दिखता है ग्रे? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
कैसे करें ग्रहों की पहचान?
बुध ग्रह (Mercury)
बुध (Mercury) क्षितिज के करीब होने की वजह से कारण थोड़ा धुंधला होगा। इसकी वजह से इस देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आसमान साफ रहेगा, तो आप 20 अप्रैल के आसपास इसे देख सकते हैं।
शनि ग्रह (Saturn)
बुध ग्रह से थोड़ा ऊपर शनि ग्रह नजर आएगा। यह पीले रंग का चमकीला दिखेगा। इस आप खुली आंखों से देख सकते हैं।
Zara Hatke: मौत के 5 घंटे बाद जिंदा हो गया शख्स! धड़कन और सांस हो गई थी बंद, फिर अस्पताल में हुआ चमत्कार
मंगल ग्रह (Mars)
मंगल ग्रह का रंग लाल-नारंगी होने की वजह से इस आप आसानी से पहचान सकते हैं। यह शनि से थोड़ा ऊपर नजर आएगा।
वरुण (Neptune)
यह ग्रह सबसे ऊंचाई पर और धुंधला ग्रह है। इसे खुली आंखों से देखना मुश्किल होगा। इसे देखने के लिए टेलिस्कोप या अच्छी दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।
