सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Dheerendra Shastri performed Bhoomi Pujan of Balaji temple said this big thing about Maha Kumbh in Kabirdham

Kabirdham: धीरेंद्र शास्त्री ने बालाजी मंदिर का किया भूमिपूजन, महाकुंभ को लेकर कही ये बड़ी बात

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

आज रविवार को कबीरधाम जिले में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे हुए थे। वे आज सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम राम्हेपुर पहुंचे,जहां बागेश्वर बालाजी मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

Dheerendra Shastri performed Bhoomi Pujan of Balaji temple said this big thing about Maha Kumbh in Kabirdham
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज रविवार को कबीरधाम जिले में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे हुए थे। वे आज सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम राम्हेपुर पहुंचे,जहां बागेश्वर बालाजी मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। महाकुंभ में गैर हिंदू को दुकान न देने के अखाड़ा परिषद के बयान का समर्थन करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह उचित है। जिन्हे सनातन संस्कृति के बारे में पता हो, पूजा- पाठ और सामग्री की शुद्धता के बारे में पता हो, उन्हें ही यह कार्य दिया जाना चाहिए। वहीं, जिसके बारे में गैरहिंदू को पता ही नहीं वह निश्चित ही नाश ही करेंगे। इसलिए गैर हिंदुओं को महाकुंभ में प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम। इसके अलावा बंटोगे तो कटोगे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कवर्धा में रद्द करना पड़ा कार्यक्रम 
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सभा कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज मैदान में होना था। लेकिन, समय के कमी के कारण वे कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। दोपहर दो बजे वे ग्राम राम्हेपुर से सीधे कांकेर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हो गए। ऐसे में पीजी कॉलेज ग्राउंड में सभा में बैठे लोगों को मायूस होना पड़ा। पंडाल में दोपहर 2.40बजे सूचना दे दी गई थी कि अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां नहीं आएंगे। बता दे कि ग्राउंड में आयोजन समिति ने पूरी तैयारी कर ली थी। सैकड़ों की संख्या में लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed