सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   highway connecting MP-CG has been jammed for the last 16 hours big vehicles are stuck for 10 km on both sides

Kabirdham: एमपी-सीजी को जोड़ने वाले हाईवे पर बीते 16 घंटे से लगा जाम, दोनों ओर 10 किमी तक बड़े वाहन फंसे

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Nov 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में एमपी-सीजी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक- 30 में बीते 16 घंटे से जाम लगा हुआ है। जाम के चलते दोनों ओर 10 किमी तक बड़े वाहन फंसे हुए है। यह जाम कबीरधाम जिले के चिल्फीघाटी में लगा हुआ है।

highway connecting MP-CG has been jammed for the last 16 hours big vehicles are stuck for 10 km on both sides
10 किमी तक बड़े वाहन फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में एमपी-सीजी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक- 30 में बीते 16 घंटे से जाम लगा हुआ है। जाम के चलते दोनों ओर 10 किमी तक बड़े वाहन फंसे हुए है। यह जाम कबीरधाम जिले के चिल्फीघाटी में लगा हुआ है। दरअसल, कल रात करीब दो बजे घाटी में एक ट्रक खराब हो गया था। इसी से जाम की शुरूआत हुई। इसे बाद आज सुबह से लेकर शाम तक घाटी में तीन और ट्रक खराब हो गए। इस चक्कर में रात दो से लेकर वर्तमान शाम 6.30 बजे तक जाम लगा हुआ है। 

Trending Videos


मौके पर चिल्फी थाना पुलिस की टीम मौजूद है। छोटे व बाइक सवार एक-एक कर आना-जाना कर रहे है। बड़ी वाहन को नहीं निकाला जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रायपुर से जबलपुर, कवर्धा से चिल्फी, रेंगाखार, मंडला की ओर चलने वाले यात्री बस को हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच जंगल में यात्री फंसे हुए है। कई यात्री बस जाम से 10 किमी दूर खड़ा होकर खुलने का इंतजार कर रहे है। पुलिस की टीम जाम को हटाने की कोशिश में लगी है। घाटी में खराब हुए ट्रक को क्रेन के माध्यम से साइड करवाने का प्रयास जारी है। यात्री इस रूट पर सफर कर रहे हैं, उन्हें खाने पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed