सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Rs 50 lakh fraud in Kawardha PG College ABVP submitted memorandum workers sitting outside office in Kabirdham

Kabirdham: कवर्धा पीजी कॉलेज में 50 लाख की धांधली, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, कार्यालय के बाहर बैठे कार्यकर्ता

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज में 50 लाख रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किया।

Rs 50 lakh fraud in Kawardha PG College ABVP submitted memorandum workers sitting outside office in Kabirdham
कार्यालय के बाहर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज में 50 लाख रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किया। इसके अलावा 11 सूत्रीय मांग भी शामिल है। एबीवीपी कार्यकर्ता दोपहर 12 से एक बजे तक पीजी कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय के बाहर बैठे रहे। 

Trending Videos


एबीवीपी नेता तुषार कुमार ने बताया कि हाल में ही कॉलेज के जनभागीदारी शुल्क की राशि 50 लाख से अधिक का गबन का मामला सामने आया है। इससे कॉलेज को नुकसान हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा एबीवीपी ने जिले में विधि, बीएड व विज्ञान कॉलेज की स्थापना करने, नालंदा परिसर के तर्ज पर विश्व स्तरीय लाईब्रेरी की स्थापना करने, पीजी कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने, भवन पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कॉलेज में पूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संचालित किया जाएं। प्राध्यापक की कमी दुर किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तक की व्यवस्था की जाए। कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध किया जाएं। कवर्धा शहर के कन्या कॉलेज को पूर्ण स्नातकोत्तर (पीजी)घोषित किया जाए व इस कॉलेज के छात्रावास को सुचारू रूप से संचालित किया जाएं। वहीं इस मामले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान ने बताया कि जनभागीदारी शाखा का कामकाज देख रहे क्लर्क प्रमोद वर्मा ने यह गड़बड़ी की है। क्लर्क को दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। वह कॉलेज नहीं आ रहा है। इसके अलावा अभी तक उसने जवाब नहीं दिया है। अक्टूबर माह में ये गड़बड़ी हुई है। फिलहाल राशि के संबंध ने स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। बैंक से स्टेटमेंट मंगाया जा रहा है। मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed