सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Teachers submitted a memorandum to SDM in the name of CM in Kabirdham

Kabirdham: शिक्षकों ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, पूर्व सेवा गणना समेत पांच मुद्दे शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कवर्धा एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग व वित्त विभाग के सचिव व लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

Teachers submitted a memorandum to SDM in the name of CM in Kabirdham
सीएम के नाम ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को शाम 4.30 बजे शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कवर्धा एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग व वित्त विभाग के सचिव व लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांग है। शिक्षक मोर्चा के जिला संचालक रमेश चन्द्रवंशी ने बताया कि ज्ञापन में शिक्षक एलबी संवर्ग के पूर्व सेवा की गणना कर पूर्ण पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति दूर करने,केंद्रीय कर्मचारियों की तरह देय तारीख से लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता व एरियर्स राशि देने की मांग शामिल है। 

Trending Videos


शिक्षक संवर्ग के मांगों को लेकर जिले के चारो ब्लॉक मुख्यालय कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा व पंडरिया में एसडीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आगामी रणनीति के संबंध में बताया कि 12 से 24 नवंबर के बीच मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला, जनपद व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को मांग पत्र दिया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को प्रदेशभर के पदाधिकारी नवा रायपुर के इंद्रावती से महानदी भवन तक पैदल मार्च कर सीएम के नाम ज्ञापन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed