सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Threat to bomb Varanasi court information received on District Judge email

Varanasi News: बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज के ई-मेल पर आई सूचना; खाली कराया गया परिसर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामला सामने आते ही बार अधिकारियों ने बैठक की। इसके साथ ही परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी। 

Threat to bomb Varanasi court information received on District Judge email
बनारस कचहरी परिसर में जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला जज के ई-मेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही बार पदाधिकारियों ने बैठक की। वहीं कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल हो गया। रात 1.30 बजे ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज आने की जानकारी मिली है।  
Trending Videos


जिला जज को ई-मेल पर मिली धमकी के बाद कचहरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा फोर्स और बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; BHU: यूपी-बिहार के 35% जज बीएचयू के पूर्व छात्र, पुरातन छात्र सम्मेलन में कल नौ एजेंडों पर होंगे एक संग

वहीं, अधिवक्ताओं ने भी अपने स्तर से चैंबर और संदिग्ध सामानों की जांच शुरू कर दी है। उधर, साइबर सेल की ओर से ई-मेल की जांच की जा रही है।

Threat to bomb Varanasi court information received on District Judge email
बनारस कचहरी - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि जिला जज ने दोनों बार के अध्यक्ष महामंत्री को अपने चैंबर में बुलाकर जानकारी दी कि उनके यहां ई-मेल आया है, जिसमें डेढ़ बजे आतंकवादी संगठनों ने कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ऐसे में सभी मामलों में तारीखें दी जा रही हैं और कचहरी खाली करने का अनुरोध किया गया है।

Threat to bomb Varanasi court information received on District Judge email
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा - फोटो : अमर उजाला
बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंचकर गहनता से कचहरी परिसर की जांच की। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। साथ ही अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा भी कचहरी पहुंचे। उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

मौके पर भारी पुलिस फोर्स 
मौके पर तीन कंपनी पीएसी, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और चार इंस्पेक्टर समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम कचहरी में जांच अभियान चला रही है।

Threat to bomb Varanasi court information received on District Judge email
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
जिला जज को एक लाइन में ई-मेल पर धमकी मिली कि अधिवक्ताओं और जजों को बम से उड़ाया जाएगा। यह सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई है। सूचना पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

Threat to bomb Varanasi court information received on District Judge email
कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। काउंटर से लेकर प्रवेश द्वार तक और सभी प्लेटफार्म पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों ने जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed