{"_id":"62848fe53d1d3e4df156d094","slug":"ipl-2022-sunrisers-hyderabad-captain-kane-williamson-leaves-srh-camp-to-attend-birth-of-his-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आखिरी लीग मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, कप्तान विलियम्सन ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आखिरी लीग मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, कप्तान विलियम्सन ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 May 2022 12:07 PM IST
सार
विलियम्सन की कप्तानी में इस सीजन हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 13 में से छह मैचों में जीत हासिल की है। फिलहाल हैदराबाद की टीम 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियम्सन
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
आईपीएल 2022 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल की। इस जीत से हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अब टीम को 22 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग स्टेज मैच खेलना है। यह मैच प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इससे पहले हैदराबाद की टीम को झटका लगा है। केन विलियम्सन ने टीम का साथ छोड़ दिया है और वह जल्द ही अपने देश वापस लौट जाएंगे। विलियम्सन ने हैदराबाद का कैंप छोड़ दिया और बायो-बबल से बाहर निकल चुके हैं।
Trending Videos
2 of 4
केन विलियम्सन
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। दरअसल, विलियम्सन दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए वह बायो-बबले से बाहर निकल आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पोस्ट में लिखा- हमारे कप्तान विलियम्सन न्यूजीलैंड वापस लौट रहे हैं। उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। हैदराबाद की टीम का हर एक सदस्य विलियम्सन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देता है।
विलियम्सन की कप्तानी में इस सीजन हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 13 में से छह मैचों में जीत हासिल की है। फिलहाल हैदराबाद की टीम 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। पंजाब के खिलाफ जीत हासिल करने पर और दूसरी टीमों के हारने पर हैदराबाद का प्लेऑफ का समीकरण बन सकता है। हालांकि, यह काफी मुश्किल है। पंजाब के खिलाफ मैच में टीम को विलियम्सन के नहीं रहने का नुकसान जरूर होगा।
4 of 4
केन विलियम्सन और उनकी पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार या निकोलस पूरन को विलियम्सन की गैर मौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। भुवनेश्वर पहले भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, पूरन को कैरेबियन प्रीमियर लीग में कप्तानी का अनुभव है। विलियम्सन का बल्ले से भी इस साल प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 19.64 की औसत से 216 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 93.51 का रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।