Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट
वैद्य ने अपने बयानों से यू टर्न ले लिया है। वैद्य ने विराट द्वारा अनब्लॉक किए जाने का खुलासा खुद ही किया। वैद्य ने अब यूटर्न लेते हुए विराट को क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कहा। साथ ही उन्हें भारत का गर्व भी बताया।
राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'धन्यवाद विराट कोहली! मुझे अनब्लॉक करने के लिए। आप क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और आप भारत का गर्व हो! जय हिंद। भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दे।' वैद्य ने कोहली और उनके फैंस के लिए जोकर शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। वैद्य ने फिर बयान देते हुए कहा था कि विराट की आलोचना करने पर कुछ लोग उनके परिवार वालों को गाली दे रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। वैद्य ने अनब्लॉक की सूचना देते हुए आलोचकों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आगे की स्लाइड में लिखा, 'साथ ही वे अपरिपक्व लोग जिन्होंने मेरी पत्नी और मेरी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया, मेरी छोटी लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और मुझे और मेरे प्रियजनों को बहुत सारी गालियां भेजीं और अभी भी ऐसा करना जारी रखे हुए हैं...भगवान आप सबको दुखी बुद्धि दे। मैं भी आपको वही या उससे भी बुरी बातें लिख सकता हूं, लेकिन मैं नहीं लिखूंगा क्योंकि इससे केवल नकारात्मकता बढ़ेगी जो हमें कहीं नहीं ले जाएगी!'
वहीं, राहुल वैद्य ने विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली का भी अपने पोस्ट में जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'इसके अलावा विकास कोहली भाई आपने मुझे जो भी कहा, मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे याद है कि आप मैनचेस्टर या ओवल स्टेडियम के बाहर मुझसे मिले थे और आपने मेरी गायकी के बारे में जो अच्छी बातें कही थीं। सभी को प्रेम और शांति।'
दरअसल, दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।'
Team India: 'फिट बुमराह कप्तानी के लिए पहली पसंद', इशांत ने बताया किन परिस्थितियों में गिल बन सकते हैं कप्तान
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर विराट और अवनीत को लेकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए। उन्होंने जमकर मीम्स शेयर किए। इसके बाद इस मामले पर गायक राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा कि विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं। इसके अलाव उन्होंने विराट के फैंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार को गाली दी है। कोहली ने अवनीत की तस्वीर लाइक करने के अपने स्पष्टीकरण में 'एल्गोरिद्म' और 'इंटरैक्शन' जैसे शब्द का उपयोग किया था। इसके बाद राहुल वैद्य ने लगातार पोस्ट कर विराट पर निशाना साधा था।
Calling King Kohli a 'joker' is not just disrespectful, it's outrageous. Rahul Vaidya owes an apology to every Indian cricket fan. Until then, we should report and block all his accounts. #ApologizeToKohli #RespectTheGOAT #ViratKohli𓃵 #ViratKohli #viral #India #CricketFever pic.twitter.com/fpKZwUeLV4
— Prajwal Waghmare (@Prajwal17008872) May 6, 2025
New story by Rahul Vaidya.
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) May 5, 2025
Virat Kohli fans are jokers and most toxic, even a normal guy knows that, and a superstar like Rahul Vaidya too. pic.twitter.com/AuR2Gte6FC