{"_id":"682956ef7e1299b97e0e5b18","slug":"team-india-bumrah-is-first-choice-for-captaincy-ishant-told-circumstances-shubman-gill-can-become-captain-2025-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: 'फिट बुमराह कप्तानी के लिए पहली पसंद', इशांत ने बताया किन परिस्थितियों में गिल बन सकते हैं कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: 'फिट बुमराह कप्तानी के लिए पहली पसंद', इशांत ने बताया किन परिस्थितियों में गिल बन सकते हैं कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 May 2025 09:11 AM IST
सार
इशांत ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर भी बात की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इशांत ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं क्योंकि विराट अभी भी सुपर फिट हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम का एलान होने वाला है। सबसे लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर इंतजार भी फैंस की दिलचस्पी को और बढ़ा रहा है। इस रेस में जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल हैं। हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का कहना है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की अगुआई जसप्रीत बुमराह करें और शुभमन गिल को यह पद तभी दिया जा सकता है जब यह तेज गेंदबाज पांच मैच की पूरी टेस्ट सीरीज के लिए फिट नहीं होगा।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
भारतीय टीम के इंग्लैंड रवाना होने से कुछ सप्ताह पहले रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कप्तानी की बहस तेज हो गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी और चार अगस्त तक चलेगी। इशांत ने कहा, 'अगर बुमराह फिट हैं तो मैं कहूंगा कि बुमराह। वह पहली पसंद हैं। उनके पास इतना अनुभव है, लेकिन अगर वह सभी पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे तो जाहिर तौर पर शुभमन गिल।'
3 of 6
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह
- फोटो : ANI
31 साल के बुमराह इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल किए गए पांचवें टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले और पांचवें टेस्ट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। इस तेज गेंदबाज ने दो साल पहले पीठ की सर्जरी करवाई थी। जनवरी में सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन मैदान छोड़ने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे जिसमें भारत का विजयी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान भी शामिल है। वहीं, 25 साल के गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में प्रभावित किया है जिससे टीम इस साल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शुभमन गिल, रोहित और बुमराह
- फोटो : ANI
इशांत ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर भी बात की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इशांत ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं क्योंकि विराट अभी भी सुपर फिट हैं। इशांत ने कहा, 'वह परिपक्व हैं। उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं। उनके संन्यास लेने के बाद मैंने उनसे बात नहीं की, लेकिन हर कोई जानता है कि जब तक आप खेल रहे हैं, तब तक जितना संभव हो उतना सामान्य रहना महत्वपूर्ण है। इसलिए विराट के साथ मेरी दोस्ती है। हमने कभी भी किसी चीज को थोपने की कोशिश नहीं की है।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ANI
इशांत इस आईपीएल में गुजरात की टीम का हिस्सा हैं। टीम का रविवार को दिल्ली से मैच है। इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर इशांत ने कहा, 'हम इंसान हैं और हम अच्छे दोस्त हैं। वह जानते हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए और उन्होंने किसी से बात की होगी। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया। हां, मैं हैरान था। क्योंकि वह कम से कम दो तीन साल और खेल सकते थे। वह 40 साल तक खेल सकते थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।