सब्सक्राइब करें

Team India: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉ रही टी-20 सीरीज, फिर भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

भारतीय टीम ने बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को भी टी-20 सीरीज में शिकस्त दी। फिर श्रीलंका और वेस्टइंडीज का अपने घर में टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस दौरान भारतीय टीम की कमान विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने संभाली है।

विज्ञापन
Team India surpasses Australia's record of  being unbeaten in T20I series at home after drawn series against South Africa | IND vs SA T20 Series
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। सीरीज का आखिरी मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका। ऐसे में भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में घरेलू मैदान पर अजेय रहने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। यह लगातार नौवीं सीरीज थी जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की या ड्रॉ रही। 
Trending Videos
Team India surpasses Australia's record of  being unbeaten in T20I series at home after drawn series against South Africa | IND vs SA T20 Series
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2006 और 2010 के बीच लगातार आठ सीरीज में अजेय रही थी। भारतीय टीम के अजेय रहने का सफर 2019 में शुरू हुआ था। तब भी टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही थी और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India surpasses Australia's record of  being unbeaten in T20I series at home after drawn series against South Africa | IND vs SA T20 Series
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई
इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को भी टी-20 सीरीज में शिकस्त दी। फिर श्रीलंका और वेस्टइंडीज का अपने घर में टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस दौरान भारतीय टीम की कमान विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने संभाली है। पंत की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था। टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे थी। दिल्ली और कटक में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
Team India surpasses Australia's record of  being unbeaten in T20I series at home after drawn series against South Africa | IND vs SA T20 Series
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विशाखापट्टनम और राजकोट में टीम इंडिया ने लगातार दो टी-20 जीतकर सीरीज में वापसी की। बेंगलुरु में पांचवां टी-20 बारिश की वजह से रद्द हो गया। पंत के नाम इस सीरीज में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा। वह लगातार पांचों टी-20 में टॉस हार गए। 
विज्ञापन
Team India surpasses Australia's record of  being unbeaten in T20I series at home after drawn series against South Africa | IND vs SA T20 Series
आवेश खान और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले टीम इंडिया के नाम घर में 2016 से 2018 के बीच लगातार छह सीरीज जीतने का रिकॉर्ड था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी 2019 में तोड़ दिया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम की अगली घरेलू टी-20 सीरीज अगस्त-सितंबर में है। तब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed