{"_id":"678cba93840b2c61e70379e0","slug":"team-will-not-be-selected-as-per-wish-kerala-cricket-association-president-slams-tharoor-and-sanju-samson-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samson vs KCA: 'आपके मन मुताबिक टीम में चयन नहीं होगा...', केरल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का थरूर-सैमसन को जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Samson vs KCA: 'आपके मन मुताबिक टीम में चयन नहीं होगा...', केरल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का थरूर-सैमसन को जवाब
Sun, 19 Jan 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:11 PM IST
सार
सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था क्योंकि उन्होंने राज्य की टीम के ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा नहीं लिया था। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को ट्वीट कर केरल क्रिकेट संघ को घेरा था और उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस पर केसीए अध्यक्ष की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
केरल क्रिकेट में घमासान
- फोटो : Twitter
Please wait...
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने संजू सैमसन की आलोचना की है। यह माना जा रहा है कि सैमसन विजय हजारे ट्रॉफी में राज्य टीम की ओर से नहीं खेले थे जिस कारण उनका चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन नहीं किया गया। आईसीसी के इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम का एलान किया गया जिसमें सैमसन का नाम शामिल नहीं था। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। सैमसन की जगह ऋषभ पंत और केएल राहुल भारत के विकेटकीपर होंगे।
थरूर और सैमसन
- फोटो : tharoor instagram
थरूर ने केसीए पर लगाए थे गंभीर आरोप
थरूर ने एक्स पर लिखा, 'केरल क्रिकेट एसोसिएशन और संजू सैमसन की दुखद गाथा। सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के बीच प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने में असमर्थता पर खेद व्यक्त करते हुए केसीए को पहले ही लिखा था और इसके बाद वह तुरंत केरल की टीम से बाहर कर दिए गए। इसके चलते अब सैमसन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। एक बल्लेबाज जिसका विजय हजारे में उच्चतम स्कोर 212* है, जिसका भारत के लिए वनडे मैचों में औसत 56.66 है (जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी आखिरी पारी में शतक भी शामिल है), क्रिकेट प्रशासकों के अहंकार के कारण उसका करियर नष्ट हो रहा है। क्या केसीए मालिकों को यह बात परेशान नहीं करती कि संजू को बाहर करके उन्होंने यह सुनिश्चित कर दिया कि केरल विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी न पहुंचे? यह उन्हें कहां ले जाएगा?'

संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
केसीए अध्यक्ष ने बताई पूरी कहानी
हालांकि, केसीए अध्यक्ष जॉर्ज को लगता है कि यह एकमात्र कारण नहीं हो सकता है। केसीए अध्यक्ष ने दावा किया कि सैमसन ने उन्हें एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि वह ट्रेनिंग कैंप के लिए वहां नहीं होंगे, जिसके बाद बोर्ड को उनसे आगे बढ़ने और टीम की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने मीडिया वन से कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह सैमसन के चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण है या नहीं। उन्हें विजय हजारे टीम में इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने एक पंक्ति का संदेश भेजकर कहा था कि वह 30 सदस्यीय तैयारी शिविर के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम सभी को लगा था कि वह टीम का नेतृत्व करेंगे क्योंकि वह हमारे सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान हैं और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली सीजन में भी नेतृत्व किया था।'

जयेश जॉर्ज
- फोटो : Twitter
'टीम चयन होने के बाद सैमसन ने संदेश भेजा'
जॉर्ज ने बताया कि जब टीम का चयन हो गया तो सैमसन ने बाद में फिर उन्हें जवाब दिया कि वह चयन के लिए तैयार हैं। यह केसीए की नीतियों के खिलाफ है। केसीए अध्यक्ष ने कहा कि सैमसन का जब मन करे तब वह राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। सैमसन को पता होना चाहिए कि केसीए के जरिये ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। जॉर्ज ने कहा, 'इसलिए हम उनसे आगे बढ़े और टीम घोषित की और बाद में उन्होंने फिर संदेश भेजकर कहा कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं।'

जयेश जॉर्ज, सैमसन और थरूर
- फोटो : Twitter
'सैमसन को केसीए की नीतियों का सम्मान करना चाहिए'
जॉर्ज ने कहा, 'संजू सैमसन हों या कोई अन्य खिलाड़ी, केसीए की अपनी नीति है जिसका सभी को सम्मान करने की जरूरत है। हम सभी जानते हैं कि संजू को टीम में आने के लिए शिविर की आवश्यकता नहीं है, लेकिन क्या केरल की टीम की नीति ऐसी है? क्या हमारी नीति ऐसी है कि उन्हें जब मन करे वह तब आकर प्रतिनिधित्व कर सकते हैं? सैमसन भारतीय टीम तक कैसे पहुंचे? यह केवल केसीए के जरिये था। इसका मतलब यह नहीं है कि आप तभी मैदान पर उतरें जब आपका मन करे।' सैमसन फिलहाल अच्छी फॉर्म में हैं क्योंकि उन्होंने अपने पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन शतक बनाए हैं।