फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: रोहित के बाद क्या कोहली भी टेस्ट से लेंगे संन्यास? रिपोर्ट में दावा- BCCI ने फिर से सोचने को कहा

Sat, 10 May 2025 08:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 May 2025 08:18 AM IST
सार

कोहली का यह फैसला रोहित शर्मा के कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आया है। भारत के चयनकर्ता अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक करने वाले हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli tells BCCI he wants to retire from Test cricket, Board tells him to reconsider his decision
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'कोहली ने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने उनसे पुनर्विचार करने का आग्रह किया है क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा जल्द ही आने वाला है। कोहली ने अभी तक इस अनुरोध पर जवाब नहीं दिया है।
Virat Kohli tells BCCI he wants to retire from Test cricket, Board tells him to reconsider his decision
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित ने हाल ही में टेस्ट से संन्यास लिया था
कोहली ने यह फैसला रोहित शर्मा के कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लिया है। भारत के चयनकर्ता अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक करने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही अपने टेस्ट में भविष्य पर विचार कर रहे हैं। दौरे पर पहले टेस्ट में शतक जड़ने के बाद कोहली ने बाकी मैचो में बेहद खराब बल्लेबाजी की थी। 
Virat Kohli tells BCCI he wants to retire from Test cricket, Board tells him to reconsider his decision
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन
कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 100 रन बनाने के बाद अन्य चार टेस्ट की सात पारियों में 90 रन ही बना पाए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने पांच टेस्ट की नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए थे। उससे पहले कोहली का न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर भी प्रदर्शन खराब रहा था। कीवियों के खिलाफ तीन टेस्ट की छह पारियों में वह 15.50 की औसत से 93 रन बना पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli tells BCCI he wants to retire from Test cricket, Board tells him to reconsider his decision
कोहली और रोहित - फोटो : ANI
क्या कोहली अपना फैसला बदलेंगे?
अगर कोहली अपना मन नहीं बदलते हैं तो रोहित के संन्यास के बाद भारत को एक और बड़ा झटका लगेगा। साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक अध्याय भी समाप्त हो जाएगा। रोहित ने बुधवार को टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने भी इस प्रारूप में कीवियों और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद फैसला लिया था। रोहित और कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अगर कोहली फैसला नहीं बदलते हैं, तो दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट में दिखाई पड़ेंगे।
विज्ञापन
Virat Kohli tells BCCI he wants to retire from Test cricket, Board tells him to reconsider his decision
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित ने क्यों लिया था टेस्ट से संन्यास?
रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि चयनकर्ता रोहित को इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तान नहीं बनाना चाहते थे और उन्हें बतौर बल्लेबाज भेजना चाहते थे। रोहित के संन्यास के पीछे एक यह वजह भी हो सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में रोहित ने तीन मैचों की छह पारियों में 15.17 की औसत से 91 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट की पांच पारियों में हिटमैन 6.20 की औसत से 31 रन ही बना पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed