{"_id":"6a212b93d4dcd91eca09aac3","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-meritorious-student-felicitation-ceremony-on-6th-june-cbse-and-icse-board-students-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान छह जून को, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बच्चे होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान छह जून को, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बच्चे होंगे सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर आयोजित होने वाले भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 06 जून को राजपुर रोड स्थित जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos
सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देहरादून जिले में बोर्ड के दसवीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।यह पहल न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती है बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के परिश्रम को भी एक मंच पर सराहने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarkashi: लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, एसओपी का हवाला देकर वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियां और अमर उजाला परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप 7579465955 और 7617402224 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर संपर्क कर सकते हैं।