{"_id":"6a6f5a6d01c5c5b98607f53a","slug":"run-for-thalassemia-run-spreads-message-of-fitness-and-foundation-of-healthy-society-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर थैलेसीमिया: दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ समाज की नींव का संदेश; छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर थैलेसीमिया: दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ समाज की नींव का संदेश; छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह
Sun, 02 Aug 2026 08:29 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:29 PM IST
सार
वीरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैराथन पवेलियन मैदान से शुरू होकर कनक चौक, दिलाराम चौक और ब्रह्मकमल चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
रन फॉर थैलेसीमिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को पवेलियन ग्राउंड से रन फॉर थैलेसीमिया मैराथन का आयोजन किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शहर के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और फिटनेस स्वस्थ समाज की नींव का संदेश दिया।
विज्ञापन
वीरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैराथन पवेलियन मैदान से शुरू होकर कनक चौक, दिलाराम चौक और ब्रह्मकमल चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। समापन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए खेलों और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। फिटनेस केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की नींव है। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन प्रभावी माध्यम साबित होते हैं।
विज्ञापन
Valley of Flowers: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का आंकड़ा; 16,462 पर्यटक पहुंचे, भारतीय पर्यटकों की बढ़ी आमद
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रोहित ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय व हिमांशु बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दीपांजलि यादव ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय और आराधना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त नीतू यादव, राधिका, अर्चना व जीविका समेत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष दस स्थानों में अपनी जगह बनाई और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डॉ. अजय आर्या, गोविंद बल्लभ पंत कृषि व प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव रंजन कुमार, फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. रितु डोभाल, रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल की अध्यक्ष अंजना साहनी, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।