सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budaun-New Delhi Intercity Express now extended to Kasganj

Delhi NCR News: बदायूं-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब कासगंज तक विस्तारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-बरेली जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कासगंज तक कर दिया है। इस सेवा की शुरुआत 13 अप्रैल से की जाएगी। रेलवे के अनुसार, उद्घाटन के अवसर पर विशेष ट्रेन संख्या 05303 बदायूं से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन बदायूं से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह बरेली जंक्शन, भितौरा, नगरिया सादात, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला जंक्शन, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ जंक्शन, पिलखुवा, गाजियाबाद जंक्शन, साहिबाबाद, आनंद विहार, तिलक ब्रिज और शिवाजी ब्रिज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नई व्यवस्था से बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed