फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Complaint filed against neighbor woman for allegedly burning a young child.

Faridabad News: मासूम को जलाने का आरोप, पड़ोसी महिला के खिलाफ शिकायत

Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against neighbor woman for allegedly burning a young child.
बच्चे के शरीर पर चिमटे से दागे जाने जैसे निशान मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी स्थित लाल कोठी के पास मासूम बच्चे के झुलसने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर बच्चे को जलाने का आरोप लगाते हुए आदर्श नगर थाने में लिखित शिकायत दी है।
पीड़िता अनीता ने बताया कि वह परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। उनके सामने वाले कमरे में हिना नाम की महिला रहती है। अनीता के अनुसार घटना रविवार की है, जब उनका तीन वर्षीय बेटा आदित्य घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह रोता हुआ वापस आया। बच्चे के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलने के निशान देखकर परिवार के होश उड़ गए। अनीता का आरोप है कि बच्चे के शरीर पर चिमटे से दागे जाने जैसे निशान मिले हैं। जब उन्होंने हिना से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि बच्चे आपस में खेलते समय एक-दूसरे को जला बैठे हैं। हालांकि अनीता का कहना है कि तीन साल का बच्चा इस तरह की चोट खुद या खेल-खेल में नहीं पहुंचा सकता, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन बच्चे को पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां करीब चार दिन तक उसका इलाज चला। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है लेकिन परिजनों का कहना है कि वह घटना के बाद से काफी सहमा हुआ है। अनीता ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आदर्श नगर थाने में तीन वर्षीय बच्चे के झुलसने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed