फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth jumped into canal after a bet with friends; body found in Ballabhgarh two days later.

Faridabad News: दोस्तों से शर्त लगाकर नहर में कूदा युवक, दो दिन बाद बल्लभगढ़ में मिला शव

Fri, 17 Jul 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped into canal after a bet with friends; body found in Ballabhgarh two days later.
बदरपुर बॉर्डर स्थित लोहिया पुल पर दोस्तों के साथ गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दोस्तों के बीच लगी शर्त ने 23 वर्षीय युवक की जान ले ली। बदरपुर बॉर्डर स्थित लोहिया पुल पर आगरा कैनाल में छलांग लगाने के बाद तेज बहाव में बहा युवक दो दिन बाद बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र के पास मृत अवस्था में मिला।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, कालिंदी कुंज स्थित जेजे कॉलोनी निवासी धर्मवीर 12 जुलाई की शाम दोस्तों के साथ बदरपुर बॉर्डर स्थित लोहिया पुल पर गया था। वहां दोस्तों के बीच मजाक-मजाक में यह शर्त लगी कि नहर में कूदने के बाद कौन सबसे पहले बाहर निकलता है। शर्त के दौरान धर्मवीर ने आगरा कैनाल में छलांग लगा दी लेकिन नहर का तेज बहाव उसे अपने साथ बहाकर ले गया। उसके साथ मौजूद किसी भी दोस्त ने नहर में छलांग नहीं लगाई और धर्मवीर बाहर नहीं निकल सका। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी। अगले दिन दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि धर्मवीर नहर में कूद गया था। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से उसकी तलाश शुरू की। 14 जुलाई को बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां धर्मवीर के परिजनों ने उसके हाथ पर बने टैटू और कान में पहने कुंडल से पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed