{"_id":"6a776381e95d7ad8ed03d241","slug":"five-accused-arrested-with-a-pistol-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76955-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिस्तौल सहित पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिस्तौल सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखाओं की टीमों ने सात अगस्त को अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच देसी पिस्तौल बरामद कीं।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने बदरपुर, दिल्ली निवासी 29 वर्षीय कुमारपाल को खेड़ीपुल क्षेत्र से देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा। इसी टीम ने इस्माइलपुर, पल्ला निवासी 34 वर्षीय बृजेश को गांव नचौली के रेलवे पुल के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने पल्ला निवासी यश को नया पल्ला पुल के पास से देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा। वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रामचंद्र को सेक्टर-22 से और डबुआ निवासी सरजीत को एनआईटी-3 क्षेत्र से एक-एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद