सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Harish Chandra Azad's contribution to social service was appreciated.

Faridabad News: हरीश चन्द्र आजाद के समाज सेवा में योगदान को सराहा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Harish Chandra Azad's contribution to social service was appreciated.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद के फरीदाबाद छोड़कर पुणे जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं द्वारा उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके समाज सेवा, विशेषकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रयासों की जमकर सराहना की गई। बेटी बचाओ अभियान के चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि हरीश आजाद की समाज सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विशेष रूप से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए उनके सफल अभियानों को याद करते हुए कहा कि हरियाणा में पंजाबी समाज की आवाज को बुलंद करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज उनके प्रयासों का हमेशा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में चेयरमैन जगजीत कौर और शीतल लूथरा ने भी हरीश आजाद के योगदान को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed