फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR campaign in final phase; 60% digitization complete

Faridabad News: एसआईआर अभियान अंतिम चरण में, 60 फीसदी डिजिटलाइजेशन पूरा

Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
SIR campaign in final phase; 60% digitization complete
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं। शनिवार शाम तक जिले के सभी 1,650 बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड और प्रिंट का कार्य पूरा कर लिया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 60 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। वहीं अन्य गणना प्रपत्र अभी डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया में हैं। 4,534 मतदाताओं (0.24 प्रतिशत) ने स्वयं ऑनलाइन सत्यापन किया है। बाकी सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। डिजिटलाइजेशन के मामले में पृथला विधानसभा क्षेत्र 71 फीसदी के साथ सबसे आगे है। फरीदाबाद एनआईटी में 60 फीसदी, बड़खल में 60 फीसदी, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 56 फीसदी, तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 59 फीसदी और बल्लभगढ़ में 48 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन


रविवार की छुट्टी का उठाएं लाभ : उपायुक्त

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सभी बीएलओ लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं। नागरिक रविवार को अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों सहित एसआईआर गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं। उपायुक्त ने कहा कि अब केवल तीन दिन शेष हैं, 14 जुलाई का इंतजार न करें। अगले तीन दिनों में ही अपना गणना प्रपत्र जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article