{"_id":"6a7763e76e0aafba14084ee0","slug":"youth-stabbed-to-death-after-objecting-to-cigarette-smoking-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76947-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिगरेट पीने से मना किया तो युवक को चाकू से गोदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिगरेट पीने से मना किया तो युवक को चाकू से गोदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बच्चे, सिगरेट मत पी कहने पर युवक किशोरी कनौजिया की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ओम एन्क्लेव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सिगरेट पीने को लेकर कहासुनी के बाद 16 वर्षीय आरोपी वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटा और किशोरी की गर्दन में चाकू मार दिया। इसके बाद पेट में भी वार किया।
गंभीर रूप से घायल को उसके दोस्त अनिल और अन्य साथियों ने पल्ला स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, किशोरी कनौजिया अपने दोस्त अनिल के साथ शुक्रवार रात घर से कुछ दूरी पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान 16 वर्षीय आरोपी वहां पहुंचा। उसने जेब से सिगरेट निकाली और अनिल से माचिस मांगी। यह देखकर किशोरी कनौजिया ने उसे कहा, बच्चे, सिगरेट मत पी। दोस्तों के अनुसार, इसी बात पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी वहां से चला गया।
अनिल ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा वहां पहुंचा। उसने जेब से चाकू निकाला और किशोरी की गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद गर्दन से चाकू निकालकर पेट में भी वार किया। हमले में उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। अनिल ने अपने अन्य दोस्तों को फोन किया और सभी मिलकर घायल को अस्पताल ले गए। किशोरी कनौजिया शादीशुदा था और निजी कंपनी में काम करता था। उसकी मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने कहा कि उसके भाई ने कोई गलती नहीं की थी, उसने सिर्फ सिगरेट पीने से रोका था। परिवार ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
नौवीं पास किशोर ने रंगबाजी के शौक में खरीदा था चाकू
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की उम्र महज 16 वर्ष है और उसने नौवीं कक्षा के बाद ही पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इलाके में हवाबाजी और रंगबाजी दिखाने का शौकीन था। इसी शौक के चलते उसने करीब तीन-चार महीने पहले दिल्ली जाकर चाकू खरीदा था, जिसे वह अपने पास रखता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।