सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Asanas and Pranayama taught at the yoga camp

Bulandshahar News: योग शिविर में सिखाए आसन व प्राणायाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Asanas and Pranayama taught at the yoga camp
नगर में योग सप्ताह के तहत योगाभ्यास करती युवतियां। स्रोत : आयुष विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग का योग सप्ताह चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। योग प्रशिक्षक ने जगह-जगह आयोजन कर लोगों को विभिन्न प्रकार के आसन व प्राणायाम सिखाएं।

योग प्रशिक्षक ने मुख्य थीम स्वस्थ आयु के लिए योग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग पर योगाभ्यास कराया।
नगर के मलका पार्क में आयोजित योग सप्ताह में योग प्रशिक्षक ने लोगों को व्यायाम, गोमुख आसन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुमान दंड आदि आसन का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। कहा कि आसन व प्राणायामों को अपने दिनचर्या में शामिल करें तो निरोग रह सकते है। नगर के मलका पार्क के अलावा जिलेभर के स्कूल-कॉलेज और आयुष महाविद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया। साथ ही जिले के सभी 16 ब्लाॅकों, ग्राम पंचायत, दिव्यांग जन केंद्र व जिला कारागार आदि स्थानों पर नोडल चिकित्साधिकारियों की निगरानी में योग दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं, आयुष चिकित्सालयों में चिकित्सा शिविर भी लगाए गए।
विज्ञापन

--
कोट
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने और घर-घर योग की अलख जगाने के लिए योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन योगगुरु लोगों को योगाभ्यास के साथ फायदे भी बता रहे हैं।
योग जीवन जीने की एक कला है। योग के द्वारा हम अपने शरीर के विभिन्न रोगों को आसानी से दूर कर सकते हैं। 21 जून को सभी ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय पर योगाभ्यास किया जाएगा। - डॉ. अलख प्रकाश, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed