सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hanuman idol vandalized in Khurja Hindu organizations, including Bajrang Dal create an uproar

UP: खुर्जा में हनुमान जी की मूर्ति खंडित, बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों का हंगामा; CCTV फुटेज से सच आएगा सामने

अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के खुर्जा क्षेत्र में हनुमान जी की मूर्ति खंडित होने से लोग नाराज है। मूर्ति खंडित करने पर हजरतपुर में हंगामा हो गया। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Hanuman idol vandalized in Khurja Hindu organizations, including Bajrang Dal create an uproar
भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के हजरत पुर गांव में रविवार रात को कुछ लोगों ने प्राचीन मंदिर में स्थित वीर हनुमान की मूर्ति खंडित करती थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वहीं बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा को बढ़ता देख एसपी देहात समेत अंतरिक्ष जैन अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।



अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन पंडित ने बताया कि गांव हजरतपुर में प्राचीन शिव मंदिर है रविवार रात को दो-तीन युवक आए और वीर हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित की, जिससे हिंदू धर्म के लोगों में काफी रोष है। ऐसे में पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसपी देहात अंतिरक्ष जैन का कहना है कि मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed