सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tree falls on high-tension line; power supply disrupted in industrial area

Bulandshahar News: हाइटेंशन लाइन पर टूटकर गिरा पेड़, औद्योगिक क्षेत्र में आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on high-tension line; power supply disrupted in industrial area
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। खुर्जा जेवर मार्ग पर रविवार रात को एक पेड़ टूटकर 11 हजार केवीए क्षमता की हाइटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे खुर्जा जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र और खुर्जा नगर की तीन कॉलोनियों में आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


टैना गांव निवासी अभय ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे खुर्जा जेवर मार्ग पर रामलीला मैदान के पास एक सफेदा का पेड़ 11 हजार केवीए हाइटेंशन लाइन पर टूटकर गिर गया था। ऐसे में हाइटेंशन लाइन भी टूट गई और आपूर्ति बाधित हो गई। इससे जंक्शन रोड औद्योगिक क्षेत्र, पंचवटी बंबा, गोपी कृष्ण और सूर्य लोक कॉलोनी में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। वहीं, पानी की किल्लत भी बन गई। औद्योगिक क्षेत्र में आपूर्ति ठप रहने से पॉटरी इकाइयों में कार्य बंद रहा। कुछ इकाइयों में जेनरेटर के माध्यम से कार्य हो सका। एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि पेड़ गिरने के चलते हाइटेंशन लाइन टूट गई थी। शाम पांच बजे के बाद सभी जगह सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed