सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 departments raided Al-Hamd Meat Factory following the arrest of its owners.

Bulandshahar News: मालिकों की गिरफ्तारी के बाद अल हम्द मीट फैक्टरी पर 15 विभागों ने मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
15 departments raided Al-Hamd Meat Factory following the arrest of its owners.
विज्ञापन
खुर्जा। अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना पुलिस की ओर से खुर्जा की अल हम्द फ्रोजन फूड प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी के तीन प्रबंधक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। इसके बाद रविवार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय के नेतृत्व में खाद्य, अग्निशमन, पशु चिकित्सा समेत 15 विभागों ने छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी में मांस के सैंपल लिए गए दस्तावेजों व सुरक्षा व्यवस्था की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ की गई।



अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को गोरक्षा दल के सदस्यों ने एक लोडर पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसमें संरक्षित पशु के मांस की तस्करी का आरोप था। पुलिस ने मामले ने बरेली निवासी चालक अशफाक व परिचालक इस्लाम पर रिपोर्ट दर्ज की थी। लोडर में करीब 200 किलोग्राम मांस था। अप्रैल माह में मांस के सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें संरक्षित पशु के मांस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार 18 जून को चंडौस थाना ने पुलिस दौरई मोड़ से आरोपी इस्लाम खान निवासी तिलिया पाड़ा सीवी गंज बरेली को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में फैक्टरी के मालिक व पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने खुर्जा के ख्वेशज्ञान मोहल्ला निवासी अनवर हुसैन को उनके घर से गिरफ्तार किया और कोतवाली लेकर आ गई। मामले में अनवर हुसैन के दो अन्य पार्टनर साबुद्दीन और फहीमुद्दीन को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन



इसके बाद खुर्जा प्रशासन व पुलिस भी सतर्क हो गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश पर पुलिस, प्रदूषण विभाग, अग्निशमन विभाग, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, पुश चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम, उद्योग विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय, पूर्ति विभाग समेत 15 से अधिक विभाग रहे। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी में बाहर से आने वाले अन्य लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया और गोपनीय जांच शुरू कर दी गई। देर शाम तक सभी अधिकारी जांच में जुटे रहे। एसडीएम ने बताया कि अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट जल्द अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed