सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Training completed for maintaining Self-Help Group accounts.

Bulandshahar News: महिलाओं को सौंपी जाएगी बुक कीपर की जिम्मेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Training completed for maintaining Self-Help Group accounts.
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह की पांच हजार महिलाओं को बुक कीपर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयनित महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण पूरा हो गया है। चयनित बुक कीपर महिलाएं समूह का लेखाजोखा दुरुस्त रखेंगी। अब उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि मिशन के तहत वर्तमान में तकरीबन 14 हजार समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है। साथ ही समूह से जुड़ी महिलाएं स्वयं का कारोबार कर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक समूह को पांच सूत्रों का पालन करते हुए पांच तरह के रजिस्टरों पर अपने लेनदेन का लेखा-जोखा रखना होता है। इसके लिए प्रत्येक समूह में एक बुक कीपर चयन किया गया है। इस रजिस्टर में लेखा-जोखा दुरुस्त करने के लिए समूह से जुड़ी पांच हजार महिलाओं को बुक कीपर के लिए चयनित किया गया है। क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान लखावटी में बुक कीपर का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इस वित्तीय वर्ष में सभी समूहों के बुक कीपरों को गुणवत्तापरक लेखा-जोखा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed