पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: डिवाइडर नहीं अवैध ब्रेकर बना राहुल की मौत की वजह, CCTV से खुलासा; सोसायटी और निगम दोनों ने पल्ला झाड़ा

Tue, 09 Jun 2026 10:15 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 09 Jun 2026 10:15 PM IST
सार

राहुल कुमार हिंडन एयरबेस में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार देर रात करीब 12 बजे वह खाना लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आरएम ब्लॉक सोसायटी के सामने बने ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे। 

विज्ञापन
Illegal speed breaker caused Rahul death CCTV footage reveals the truth
मृतक राहुल और उसके दोनों छोटे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित आरएम ब्लॉक सोसायटी के सामने सात जून की देर रात हुए हादसे की वजह डिवाइडर नहीं ब्रेकर था। हादसे में घायल टीलामोड़ के भोपुरा निवासी राहुल कुमार (34) की मौत हो गई थी। वहीं ब्रेकर की बात तब सामने आई जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। युवक के परिजनों का आरोप है कि ब्रेकर सोसायटी आरडब्ल्यूए ने बनवाया था। वहीं आरडब्ल्यूए के सचिव धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने इसकी जिम्मेदारी नगर निगम पर डाली है। जांच में एक दिन पहले ही ब्रेकर बनने की बात सामने आई है। 



Illegal speed breaker caused Rahul death CCTV footage reveals the truth
राहुल और अवैध ब्रेकर - फोटो : अमर उजाला

रात खाना लेने गए थे राहुल
राहुल कुमार हिंडन एयरबेस में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार देर रात करीब 12 बजे वह खाना लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आरएम ब्लॉक सोसायटी के सामने बने ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे। 

Illegal speed breaker caused Rahul death CCTV footage reveals the truth
अवैध ब्रेकर तोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में हुआ हादसे का खुलासा
गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। राहुल की करीब 16 वर्ष पहले शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। देर रात पुलिस भी डिवाइडर से टकराकर हादसा होने की बात कहती रही लेकिन 8 जून को जब पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब ब्रेकर पर चढ़कर बाइक अनियंत्रित होने की बात सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal speed breaker caused Rahul death CCTV footage reveals the truth
राहुल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राहुल के परिजनों ने बताई हकीकत 
राहुल के परिजनों ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने उन्हें फुटेज भी दिखाई थी। पुलिस के अनुसार यह ब्रेकर सोसायटी आरडब्ल्यूए ने बवनाया था। वहीं सोसायटी के सचिव धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोसायटी के पास दो अस्पताल व एक निजी स्कूल है। कई बार पहले यहां तेज रफ्तार के चलते हादसे हो चुके थे। इसकी वजह से पुलिस ने ही नगर निगम से पत्राचार कर ब्रेकर बनाने की बात कही थी। इसके बाद ही ब्रेकर बना था। 

विज्ञापन
Illegal speed breaker caused Rahul death CCTV footage reveals the truth
अवैध ब्रेकर - फोटो : अमर उजाला

ब्रेकर पर नहीं किया गया था पेंट
जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे से एक दिन पहले ही ब्रेकर बनने और ठीक से सूख न पाने की वजह से उस पर पेंट भी नहीं हो पाया था। रात में दिखाई न देने पर हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed