{"_id":"69baea19e4f8135b9b015ab3","slug":"narasena-massacre-rashtra-chetna-mission-performs-last-rites-of-unidentified-woman-after-she-could-not-be-identified-ghaziabad-news-c-133-1-bul1007-150450-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसेना हत्याकांड: शिनाख्त न होने पर राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अज्ञात महिला का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसेना हत्याकांड: शिनाख्त न होने पर राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अज्ञात महिला का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव घुंघरावली में मिले अज्ञात महिला के सिर कटे शव के मामले में पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। शिनाख्त के अभाव में पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे की अवधि बीतने पर बुधवार को राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ मृतका का अंतिम संस्कार किया।
15 मार्च को घुंघरावली गांव के निकट रजवाहे के पास गेहूं के खेत में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर महिला का सिर बरामद किया था। मृतका के हाथ पर टैटू भी बना हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। नियमानुसार 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई परिजन सामने नहीं आया, तो थानाध्यक्ष नरसेना राम किशोर ने अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह से संपर्क किया। बुधवार शाम संस्था के कार्यकर्ताओं ने हेड कांस्टेबल सुशील कुमार व महिला कांस्टेबल संयोगिता की मौजूदगी में मोर्चरी से शव लिया और भूतेश्वर श्मशान घाट पहुंचे। श्मशान घाट पर संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह, अनिल गर्ग, न्यू गुप्ता, आचार्य कृष्ण मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर चिता सजाई और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अंतिम संस्कार किया।
वारदात को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस न तो मृतका की पहचान कर सकी है और न ही इस नृशंस हत्याकांड का खुलासा हो पाया है। फिलहाल पुलिस की टीमें टैटू और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos