{"_id":"6a830984b06a26fd3f0f637d","slug":"brother-usurps-land-matter-reaches-the-camp-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98023-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाई ने ही हड़प ली जमीन, शिविर पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाई ने ही हड़प ली जमीन, शिविर पहुंचा मामला
विज्ञापन
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा त्वरित निस्तारण : एसडीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप- पटवारी से मिली भगत कर वारदात को दिया अंजाम
नंबर गेम- 06 शिकायतों पर हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर के बासलांबी गांव के रहने वाले व्यक्ति ने भाई व पड़ोसियों पर पटवारी के साथ मिलीभगत करके जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। दबंग पर इस जमीन पर स्कूल चलाने का आरोप भी है। समाधान शिविर में पहुंची इस शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व विभाग को मामले की जांच का आदेश दिया है। सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित शिविर में उपमंडल अधिकारी हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पंचायत ने अपनी बात रखी, अब सरकार दिलाए न्याय
- भाई ने पटवारी के साथ मिलीभगत करके जमीन अपने नाम करा ली, जिस पर स्कूल चल रहा है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। -राम कुमार, बांसलांबी, मानेसर
विज्ञापन
- राजस्व के रिकार्ड में हेर-फेर करके मेरी भी जमीन अपने नाम करा कर उस पर स्कूल चलाया जा रहा है। - सतीश, बासलांबी, मानेसर
- जिस जमीन पर तेज राम का कब्जा है वह जमीन उनकी दादा-लाई थी। राजस्व रिकॉर्ड को ठीक कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए। - जयनरायण, बासलांबी, मानेसर
- पटवारी से मिलीभगत करके गलत तरीके से जमीन पर कब्जा किया गया है। पंचायत ने समाधन शिविर में अपनी बात रखी है। प्रदेश सरकार से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। - जयबीर, बासलांबी, मानेसर